रायपुर:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में PM मोदी और अमित शाह आने वाले हैं।वे यहां आकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, झूठ बोलकर कांग्रेस को बदनाम करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा वे कुछ ऐसा ही कर्नाटक में भी किया करते थे, लेकिन हमने कर्नाटक में BJP की 40% भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटा दिया।







