रायपुर:भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश तिवारी आज ग्राम पंचायत लाटा में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर आमजन से संवाद किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त किया शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसंपर्क एवं सेवा स्टॉल लगाकर आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
योगेश तिवारी ने आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, नोनी सुरक्षा योजना के बीमा बॉन्ड, सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रोत्साहन राशि, उन्नत कृषि योजना के प्रमाण पत्र एवं आबादी पट्टों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के संकल्प के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे क्लस्टर के 36 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों एवं हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। जनसेवा और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।









