
जशपुर :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जम्बूरी 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
जिला प्रशासन द्वारा 26 से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित चार दिवसीय जम्बूरी की थीम रोमांच, संस्कृति एवं समुदाय का उत्सव’ है। रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून, एटीवी राइड, कायाकिंग, ट्रेजर हंट और स्टार गेजिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों को जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और स्थानीय परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
जशपुर जम्बूरी पर्यटन को नई दिशा देने, स्थानीय युवाओं एवं समुदाय को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है।







