
रायपुर:भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) ने सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में संयंत्र को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को असत्य और निराधार बताया है। इस्पात मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और PIB फैक्ट चेक इकाई ने भी इन दावों का खंडन किया है।
BSP ने कर्मचारियों, हितधारकों और छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और उन्हें आगे प्रसारित करने से बचें। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य करें।
भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। यह रोजगार सृजन, सहायक उद्योगों के विकास और हजारों परिवारों की आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।








