
रायपुर:नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दंतेश्वरी के चरणों में श्रद्धा और भक्ति का संगम बस्तर की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करता है। दंतेवाड़ा स्थित यह पावन धाम बस्तर की आराध्य देवी और कुलदेवी माँ दंतेश्वरी को समर्पित है। माता सती के दांत गिरने की मान्यता से जुड़ा यह शक्तिपीठ सदियों पुरानी आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सुशासन सरकार प्रदेश की धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ की इस गौरवशाली विरासत को नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है।








