
रायपुर:निजी महाविद्यालय प्राचार्य संघ, द्वारा कल 01 सितंबर 2026 को “शिक्षा रत्न सम्मान–2026” समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे किया गया है । समारोह में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजीव चौधरी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर अभिनंदन किया जाएगा । इस अवसर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके शैक्षणिक, सामाजिक एवं अकादमिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा । समारोह के मुख्य अतिथि प्रो ओ पी व्यास, डायरेक्टर, ट्रिपल आई टी , अध्यक्षता, ज्ञानेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, योग, आयोग छ ग शासन करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि अजय तिवारी एवं विट्ठल अग्रवाल होंगे।

यह जानकारी देते हुए संघ के सचिव डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । शिक्षकों के ज्ञान, कर्मठता, अनुशासन, शैक्षणिक प्रतिबद्धता एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को सम्मान देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि चयनित शिक्षकों को महंत कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में “शिक्षा रत्न सम्मान–2026” से अलंकृत कर सम्मान-पत्र प्रदान किया जाएगा । निजी महाविद्यालय प्राचार्य कल्याण संघ ने सभी शिक्षाविदों, प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं शिक्षा-जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों से समारोह में सहभागिता का आह्वान किया है ।








