
Oplus_131072
रायपुर:. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र पब्लिक स्कूल के लिए विजय पांडेय सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी ,नगर पालिका निगम रायपुर ने 40 पंखे दान में दिए।
10 करोड़ की लागत से निर्मित भव्य विप्र पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित बिल्डिंग में क्लासरूम, लैब ,लाइब्रेरी ,कंप्यूटर लैब आदि की आवश्यकता के अनुरूप 40 पंखे विजय पाण्डेय ने दान में दी है। विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि समाज के सदस्यों द्वारा इस प्रकार का सहयोग निश्चित ही विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरणा का काम करता है। विप्र पब्लिक स्कूल के भव्यता और शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए विजय पाण्डेय ने भी आगे भी सहयोग देते रहने की बात की है।









