
रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में जूनियर द्वारा सीनियर के लिए विदाई समारोह “नवा बिहान ” का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विप्र शिक्षण समिति अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने अपने प्रेषित संदेश में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए शैक्षणिक दायित्व का सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए मनुष्य निर्माण की अपनी दायित्व का निर्वहन समर्पण और ईमानदारी से निभाने की बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .मेघेश तिवारी ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी विद्यार्थी का महाविद्यालय से विदाई नहीं हो रहा है ।आप सदैव विप्र परिवार से जुड़े रहेंगे और हम सब एक दूसरे का सहयोग करते हुए खुद को विकसित करते रहेंगे । विभागाध्यक्ष डॉ .दिव्या शर्मा ने छात्रों को अनुशासन एवं अपने कार्य के प्रति समर्पण की बात कहते हुए छात्रों का मार्ग दर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा छात्रों को मेडल प्रदान किए गए। बेस्ट स्टूडेंट सागर सिंह गंजीर ,एकेडमिक अचीवर ओम श्री, मोस्ट हेल्पफुल पर्सनालिटी कमल और सौरभ साहू,प्लीजिंग पर्सनालिटी भूपेश और जतिन ,वेल डिसिप्लिन स्टूडेंट उपेंद्र साईं को उनके वर्ष भर की सक्रिय भागीदारी और ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर चुना गया।
इसके बाद सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव और सुझाव जूनियर विद्यार्थियों के साथ साझा किये। मनोरंजन गेम्स, डांस और सॉन्ग के साथ विदाई समारोह को यादगार और खुशनुमा बनाने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ा।
इस कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल कामेश्वर कुमार और मिसफेयर वेल शिव नंदा पैकरा रही। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए सीनियर विद्यार्थियों ने यादगार विदाई समारोह के लिए अपने जूनियर विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए सदैव एक दूसरे के साथ जुड़े रहने की बात कही।












