
बेमेतरा:जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने विकासखंड बेरला अंतर्गत ग्राम गुधेली एवं गाडामोर में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत गुधेली में समरसता भवन परिसर में अहाता निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रुपये की लागत से कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत गाडामोर में सांस्कृतिक मंच के पास शेड निर्माण (10 लाख रुपये) एवं सीसी रोड निर्माण कार्य (शैल निर्मलकर के घर से मनोज के घर तक) 10 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले कार्यों का भी भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना के सुदृढ़ विकास के माध्यम से ही आमजन के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाया जा सकता है। शासन द्वारा गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन मिल सके उन्होंने आगे कहा कि समरसता भवन में अहाता निर्माण से सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन को नया आयाम मिलेगा और ग्रामीणों को एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थान प्राप्त होगा। वहीं सांस्कृतिक मंच के पास शेड निर्माण से स्थानीय कला, परंपरा और सांस्कृतिक गतिविधियों को संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत होगी। सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी तथा विशेषकर बरसात के समय होने वाली कठिनाइयों से स्थायी राहत प्राप्त होगी। कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी गांव या नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र और स्थायी लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामवासियों से भी अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखें तथा सहयोग और सजगता के माध्यम से इन कार्यों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्यों में मजबूती, पारदर्शिता और स्थायित्व सुनिश्चित होता है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो पाता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों शामिल हुए मानसिंह वर्मा जनपद सदस्य,इन्द्राणी वर्मा सरपंच गाड़ामोर, सीमा परमेश्वर निषाद सरपंच गुधेली , उपसरपंच श्री लिलेश (पंकज) वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि व पंच श्री परमेश्वर निषाद, जितेंद्र साहू, प्रया यादव पांच,अश्वनी ठाकुर पांच, रामानंद साहू सचिव, रजनीश वर्मा, किलु राम वर्मा, धरम वर्मा, टोपु ठाकुर,कामत वर्मा,मोती लाल यादव,अरुण निषाद,प्रेम साहू,मयंक साहू,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ. डी. के. वर्मा, सोसाइटी अध्यक्ष नेतराम परगनिहा , श्री जितेन्द्र साहू , पंच , शिवा चौहान पंच,रामानंद साहू, कांतू निर्मलकर,प्रेम साहू,हेमंत देवांगन,हेमंत साहू पंच,अनिता साहू पंच, एवम समस्त पंच गण,सुरेश साहू,मोहन साहू, एवम समस्त ग्रामवासी गुधेली, एवं ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के निरंतर विकास की अपेक्षा जताई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सहयोग और विकास के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिससे यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक बना।





