
Oplus_131072
रायपुर:छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह कल 21 मार्च को सुबह 11.00 बजे राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर, जीरों प्वाइंट, रायपुर में आयोजित की गई है।
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप होंगे। विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे।






