
Oplus_131072
बेमेतरा:बेरला विकासखंड के ग्राम नेवनारा में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के विभिन्न जिलों से मानस मंडली ने प्रतिभागिता निभायी। मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासी नेवनारा के तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य रेखा पोषण सिन्हा, ग्राम पंचायत सरपंच लोकेश साहू, पोषण सिन्हा, उपस्थित रहें । मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चों को रामचरित मानस की कम से कम दस चौपाई याद होनी चाहिये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के अध्यक्ष मानस मर्मज्ञ देवलाल सिन्हा जी उपस्थित रहें जिनका श्रीफल एवं वस्त्र से स्वागत शिक्षक डॉ. दीपक साहू के द्वारा किया गया।
देवलाल सिन्हा ने मानस गान आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवत कीर्तन के साथ साथ हमारी नई पीढ़ी को संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन चेतन साहू एवं सालिक साहू जी द्वारा किया गया एवं निर्णायक की भूमिका में शारदा निषाद, रामकुमार पाटिल, रामा वर्मा, जगन्नाथ तिवारी रहें। आयोजक समिति में चुम्मन पाल, मनोज साहू, संजय साहू, बाबूलाल पाटिल, राजकुमार निषाद, सनत पाटिल, तिलक पाटिल, शिव वर्मा, राजन वर्मा, सुरेश साहू, पोषण श्रीवास, उदयराम वर्मा, सोमेश साहू, समस्त मानस परिवार के सदस्य, समस्त ग्रामवासी नेवनारा रहें। उपस्थित मंडलियो को पुरस्कार एवं संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र जय माँ महामाया हसदा रहें। इस कार्यक्रम का प्रसारण सोमू स्टूडियो बिरगांव के यूट्यूब चैनल में देखा जा सकता है।








