बिलासपुर:ऐतिहासिक नगरी पाली में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शाम लगभग 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव ने समां बांध दिया। पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर और सरोवर के चारो ओर दीपों की जगमगाती रोशनी और शांत माहौल में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत का मेल दिखाई दिया। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान गंगा आरती, धूप आरती के साथ धार्मिक माहौल दिखाई दिया। मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने पाली के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना भी किया और सभी के सुख समृद्धि की कामना की।

ब्रेकिंग
- खतरे के निशान से 4.26 मीटर ऊपर पहुंच सकता है, इंद्रावती का जलस्तर
- आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
- मुख्यमंत्री ने कहा – संजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाडि़यों के लिए बनेगी प्रेरणा
- प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग बीमार हो गया है – दीपक बैज
- AIIEA ने दिया बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल को अपना समर्थन






