रायपुर:गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल रमेन डेका ने परेड की सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अदित्य कुमार थे। केन्द्रीय बल में सशस्त्र सीमा बल को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार सीमा सुरक्षा बल, तृतीय पुरस्कार भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने प्राप्त किया। राज्य बलों में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला, द्वितीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष एवं तीसरा पुरस्कार छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला ने प्राप्त की। जुनियर बल नेशनल कैडेट कोर के प्लाटून प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स, एवं द्वितीय पुरस्कार एनसीसी सीनियर डिविजन ब्यॉस ने प्राप्त किया।

ब्रेकिंग
- 12 दिन में चौथी बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाना जन विरोधी निर्णय – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा, हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र
- सूरजपुर के विश्रामपुर थाने के सामने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज धरने पर बैठे
- “धान की खेती के बदले औषधि पौधों की खेती” विषय पर कार्यशाला का हुआ, आयोजन
- विशेष लेख : सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़- विकसित भारत का नया रोल मॉडल :विष्णु वर्मा








