
जगदलपुर:छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलने जा रहे हैं, जहाँ राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के उपसंचालक जय प्रकाश कौशिक ने जानकारी दी कि इस मेले में बस्तर संभाग के अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष दिन निर्धारित किया गया है।





