रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक और प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ,सदस्य सुबीर तिवारी एवं प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी सहित समस्त प्राध्यापकों ने पहले हंड्रेड मीटर रेस में हिस्सा लिया ।इसके उपरांत गोला फेक और तवा फेक में पुरुष प्राध्यापकों के साथ महिला प्राध्यापकों के उत्साह के साथ भागीदारी से छात्राए भी मैदान में खेलने के लिए प्रोत्साहित हुए ।इसके बाद विद्यार्थी एवं प्रबंध समिति के क्रिकेट मैच में प्रबंध समिति ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञानेश शर्मा के शानदार 48 रन के बदौलत 8 ओवर में 102 रन बनाएं। जवाब में विद्यार्थियों की टीम 80 रन ही बना पाई और मैच 22 रन से हार गई। इसके पहले बास्केटबॉल बालिका वर्ग में बीपीएड ने बीपीईएस को 15-10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बालक वर्ग में भी बीपीएड ने बीपीईएस को 18-7 से हराकर विजेता बना। वॉलीबॉल मैच में बीपीएड ने बीपीईएस को कांटेदार मुकाबले में 21-18 से हराकर मुकाबला जीता। बालिका वर्ग में भी बीपीएड ने बीपीईएस को 21- 16 से हराया ।क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में वाणिज्य संकाय ने कंप्यूटर संकाय को 42 रन से पराजित किया। पहले खेलते हुए वाणिज्य संकाय ने 110 रन बनाए जवाब में कंप्यूटर संकाय 68 रन ही बना पाई ।दूसरे मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा विभाग को एक तरफा मुकाबले में 55 रन से पराजित किया ।पहले खेलते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग ने आठ ओवर में 125 रन बनाएं। जवाब में शिक्षा विभाग की टीम मात्र 70 रन बना पाई ।फाइनल मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग ने कॉमर्स विभाग को 28 रन से पराजित किया। पहले खेलते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग ने आठ ओवर में 105 रन बनाएं। जवाब में वाणिज्य संकाय की टीम 77 रन ही बना पाई। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।











