रायपुर:नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) ने 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन यह संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध है, जहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की नौकरियां मिल रही हैं। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक अग्रणी संस्थान है। सभी पाठ्यक्रमों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की हॉस्पिटैलिटी शिक्षा प्रदान करती है। संस्थान डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करता है, जिनमें फूड प्रोडक्शन, बेकरी, हाउसकीपिंग आदि शामिल हैं। डेढ़ वर्ष की डिप्लोमा ट्रेनिंग के बाद छात्र पांच सितारा होटलों में कार्यरत हो जाते हैं। तीन वर्षीय डिग्री पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों को शुरूआत में 15-25 हजार स्टाइपेंड मिलता है। संस्थान द्वारा तीन वर्षीय पूर्णकालिक बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन की 80 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल संसद ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य बनाए गए
- 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
- राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक
- संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति







