रायपुर: कल 18 जनवरी रविवार को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज के मार्ग दर्शन में भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी एवं सूर्य नारायण का पूजन अर्चन सुबह 11:30 आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा
शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में आयोजित भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी एवं सूर्य नारायण का पूजन अर्चन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुभक्त गण शामिल होंगे।









