
रायपुर : .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए 1,50,000 रुपए स्व. प्रबीर चंद्र तिवारी की स्मृति में एवं स्वर्गीय मनोरमा तिवारी की स्मृति में विप्र पब्लिक स्कूल को ₹1,00,000 की दान राशि प्राप्त हुई हैं।
मां एवं भाई की स्मृति में दान की राशि प्रदान करते हुए सेमहरा वाले सुबीर तिवारी ने विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति योजना में भागीदारी के लिए विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए बताया कि विप्र समाज के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय में इस प्रकार का सहयोग उनके विश्वास को दर्शाता है। जो प्रबंध समिति को विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।








