रायपुर:नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में जनसंपर्क की नई चुनौतियाँ विषय पर जनसंपर्क अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि मीडिया के सभी माध्यमों और एआई तकनीक के प्रभावी उपयोग से जनसंपर्क कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में समाचार लेखन, टीवी कवरेज, डिजिटल व सोशल मीडिया रणनीति, एआई टूल्स और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनसंपर्क अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करते हुए शासन की योजनाओं और निर्णयों का प्रभावी संप्रेषण सुनिश्चित करना है।








