
रायपुर: यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज का प्रथम दण्ड संन्यास दिवस माघ कृष्ण एकादशी षट्तिला एकादशी तदनुसार को कल 14 जनवरी को आयोजित समारोह में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा से श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष प्रयाग महाकुंभ के पावन पर्व पर दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज ने पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुर शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज से दण्ड संन्यास ग्रहण किया था। उन्होंने कहा पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के प्रथम दण्डी संन्यासी शिष्य हुए एक वर्ष पूर्ति के उपलक्ष्य में आज 14 जनवरी को आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुभक्तगण शामिल होंगे।








