रायपुर:उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज 20 दिसम्बर को भोपाल में आयोजित देश के उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा उत्तर-मध्य राज्यों के बीच मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी परिवहन और अंगीकार अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 का टूलकिट भी लॉन्च किया जाएगा।









