रायपुर:किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: टोकन तुंहर हाथ ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध होगा।
धान खरीदी को और अधिक सरल तथा सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार दिन हो या रात जब चाहें, उसी समय टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
इस निर्णय से किसानों को आगामी 20 दिनों तक, अर्थात 13 जनवरी तक, अग्रिम टोकन लेने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, 2 एकड़ और उससे कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है।









