रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देता है।”मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा—“500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प हुआ। छत्तीसगढ़ तो स्वयं भगवान श्रीराम का ननिहाल है—माता कौशल्या की पावन भूमि है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों की उन्नति और कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम
- आईपीएल विशुद्ध रूप से मुनाफा कमाने का आयोजन:कांग्रेस
- सीजीएमएससी के दोषी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस कमिश्नर से कल मिलेंगे विकास उपाध्याय
- गिरदावरी का बहाना बताकर सरकार 21 क्विंटल खरीदी नहीं कर रही:कांग्रेस
- चंपारण्य : भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती





