दिल्ली:मुंबई ने फिर रचा इतिहास रचा जब 21 नवंबर 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने एक दिन में 1,036 उड़ानों को मैनेज करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है, वह भी सिंगल-रनवे पर यानी हर 100 सेकंड में एक विमान टेकऑफ या लैंडिंग।
दिल्ली, लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क जैसे बड़े एयरपोर्ट्स जहां कई रनवे पर चल रहे होते हैं, वहीं मुंबई का सिंगल-रनवे रिकॉर्ड दुनिया को हैरान कर रहा है।CSMIA ने अपना पिछला रिकॉर्ड (1,032 मूवमेंट, 2023) भी तोड़ दिया।21 नवंबर को 1.7 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया, जिसमें 1.21 लाख घरेलू और 48,961 अंतरराष्ट्रीय यात्री शामिल रहे। घरेलू रूट्स में दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद सबसे व्यस्त रहे, जबकि इंटरनेशनल में दुबई, अबू धाबी, लंदन, दोहा और जेद्दाह सबसे लोकप्रिय रहे।मुंबई का यह रिकॉर्ड इस बात का भी सबूत है कि भारत की एविएशन क्षमता नई ऊंचाइयों को छू रही है।









