रायपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में उत्कृष्ट एवं समयपूर्व शत-प्रतिशत कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र आरंग की बीएलओ श्रीमती रिकेश्वरी साहू, सोहद्रा साहू, जानी चंद्राकर और धनेश्वरी को सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि आरंग क्षेत्र के चार बीएलओ ने अपना कार्य समय से पहले पूर्ण किया है।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन ठाकुर एवं आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा उपस्थित रहे।








