बिलासपुर:उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत की। उन्होंने सेंदरी सोसाइटी में ग्राम कछार के किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू का धान खरीद कर इसका विधिवत शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने धान खरीदी केंद्र पर दोनों किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके धान की तौलाई कर बोहनी किया।








