
रायपुर: दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के भव्य दिव्य प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान की सम्पूर्ति सभा कल 4 नवम्बर को सायंकाल 4:30 आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने बताया कि राजधानी में पहली बार भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी एवं परम पूज्य ब्रह्मलीन पीठद्वयाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान की अहैतुकी कृपा से दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के प्रथम चातुर्मास्य सम्पन्न होने के अवसर पर कल 4 नवंबर को सायं 4.30 बजे सम्पूर्ति सभा का आयोजन होगा।उन्होंने कहा इस आयोजन में बड़ी संख्या में शंकराचार्य आश्रम से जुड़े श्रद्धालु भक्त गण शामिल होंगे।









