रायपुर:रोटी, कपड़ा और मकान जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं में से एक है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार को सभी मौसम (गर्मी, ठंड और बरसात) से बचाते हुए लगातार प्रयासरत रहता है कि वह परिवार की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकुशल जीवन यापन कर सके। अपने परिवार को सुरक्षित रखने और समाज में जीवन स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए खुद का पक्का घर भी बहुत जरूरी है। ग्रामीण अंचलों में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण पक्का घर बनाने का सपना जल्द पूरा नहीं हो पता है। जिले के मैदानी क्षेत्र से लेकर वनांचल एवं दुर्गम स्थानों में रहने वाले ग्रामीण भाई बहनों को अपने आशियाने के लिए परेशान ना होना पड़े और उन्हें सम्मान व सुरक्षा के साथ सुखद जीवन देने का सपना छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देखा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल और उप मुख्यमंत्री के संघर्षों का फल है कि कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं जनमन आवास अंतर्गत 18 महीने के अल्प समय में 60184 से अधिक आवास स्वीकृत होकर निर्माण का वृहद अभियान लगातार चल रहा है और अब योजना के सकारात्मक नतीजे भी सबके सामने है जिसमे हजारों ग्रामीण आवासहीन परिवार अपने पक्के आवास में परिवार सहित सकुशल जीवन यापन कर रहे हैं।

ब्रेकिंग
- चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 1 अप्रैल को काला दिवस
- शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है : मुख्यमंत्री
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा बनी चौंपियन
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वदेशी मेले में स्टॉलों का किया, अवलोकन
- 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद








