
दिल्ली:भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “तेजस्वी जी बिहार की जनता के साथ मज़ाक करना बंद करें. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद से राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ चल रही हैं। हर घर शौचालय से लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी सरकारी योजनाएँ हमारी 10 साल की सोच का प्रमाण हैं. महिला सशक्तिकरण के लिए, NDA और नीतीश कुमार का एक व्यवस्थित, सुसंगत और व्यावहारिक दृष्टिकोण है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वह 10 लाख नौकरियाँ देंगे, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ यह है कि वे 10 लाख रुपये में नौकरी देंगे। इसका मतलब है कि अब वे नौकरी के बदले घर और संपत्ति लेंगे, जैसे पहले वे नौकरी के बदले ज़मीन लेते थे.”









