रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर में 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
कलेक्टर ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियाँ समयबद्ध और सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें।









