रायपुर:नवीन वृद्धाश्रम माना कैंप, में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दीपोत्सव का पर्व मनाया। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने नए वस्त्र धारण कर दीप प्रज्वलित किए और एक परिवार की तरह मिलकर खुशियाँ बांटीं। उजियारे के इस त्योहार में वृद्धाश्रम प्रेम, अपनापन और आनंद से झिलमिला उठा।