बेमेतरा:भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश तिवारी ने राजधानी रायपुर के अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में आयोजित श्री राम कथा में शामिल होकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके श्रीमुख से कथा का श्रवण पान किया।इस अवसर पर योगेश तिवारी ने बागेश्वर बालाजी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।











