
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2025 में प्रमुख सुधार किए जाएंगे. साथ ही उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी, लोगों पर कर का बोझ कम होता जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ‘इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी उत्पाद बनाने और उन्हें अपनाने की अपील की. प्रधानमंत्री ने कहा देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है, लेकिन हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं. 2017 में हमने जीएसटी लाकर देश की आर्थिक मजबूती का काम किया और 2025 में हम जीएसटी सुधार लेकर आए और फिर से आर्थिक मजबूती होंगे. जैसे-जैसे देश आर्थिक रूप से मजबूती होगा, वैसे-वैसे टैक्स का बोझ कम होता जाएगा. उन्होंने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी रिफॉर्म का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा.









