
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 50% अमेरिकी टैरिफ पर कहा, “कोई दिक्कत नहीं होगी, भारत बहुत बड़ा है। अमेरिका जो कर रहा है उसे वैश्वीकरण का अंत कह सकते हैं। सभी देश ऐसा कर सकते हैं, यूरोपीय देशों ने भी विभिन्न मुद्दों को लेकर अमेरिका पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। भारत के पास बड़ी श्रम शक्ति है जो अमेरिका के पास नहीं है, इसलिए हमारे उद्योगपति इस बड़ी श्रम शक्ति का उपयोग करके कम दामों पर उत्पाद वहां भेजते हैं, ये अमेरिका की मजबूरी है। अमेरिका में भी जिन चीजों की हम बात कर रहे हैं उनके रेट बढ़ेंगे, वो हम पर टैरिफ लगाकर खुश नहीं हो सकते, उनपर भी इसका असर होने वाला है… भारत में कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला।.”










