बेमेतरा:ग्राम लावातरा (बेरला) में कृषि संस्कृति और परंपरा के प्रतीक पोला महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में श्रीमती तिवारी ने कहा –
“पोला तिहार हमारी कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की पहचान है। बैल हमारे अन्नदाता किसान के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यह तिहार हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।”
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
सुनीता बाई साहू (सरपंच), तिलेश्वर साहू (अध्यक्ष युवा मोर्चा), बलराम साहू (उपाध्यक्ष), कोमल साहू (सचिव), गुलशन साहू (उप सचिव), ईश्वर साहू (सरपंच प्रतिनिधि), उर्मिला बाई (पंच), रेखा साहू (पंच), गणपत साहू (उप सरपंच), टोमन साहू, सीताराम साहू, सुशील साहू, लाला साहू, संत राम साहू, हीराराम साहू सहित बड़ी संख्या में पंच एवं ग्रामीणजन।
ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि श्रीमती तिवारी का आत्मीय स्वागत किया और उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन परंपरागत रीति-रिवाजों एवं सामूहिक भोज के साथ हुआ।और ईस सुन्दर आयोजन के लिये पुरे गाँव वासियों को बहुत बहुत बधाई देती हुं ईस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से हमारी संस्कृति की जड़ें मज़बूत होती है








