रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा नई राजधानी के प्रवेश द्वार सेरीखेड़ी में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर उनका स्मरण व आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा।
आज स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक में नवा रायपुर के तेज़ और समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिनमें…
✅ जनसुविधाओं का विस्तार
✅ क्षेत्र में सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास व अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं
✅ जल संरक्षण व रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य
✅ पर्यटन व परिवहन सुविधाओं का विस्तार
✅ सड़क हादसों पर रोक के लिए योजना शामिल है।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हमारा लक्ष्य है नई राजधानी को स्मार्ट, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाना।







