रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने रायपुर स्थित आवास पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह हम सभी को एकता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें, अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा लगाना केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव भी है।

ब्रेकिंग
- अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा
- खाद्य मंत्री आज ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
- आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
- आवेदन पत्र के अनुसार पूरा नाम परिणाम में क्यों नहीं जारी किया?:कांग्रेस




