रायपुर:राज्य शासन की पहल ‘सुशासन तिहार’ के प्रथम चरण के अंतर्गत आमजन की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लेने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। कोण्डागांव जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटियां स्थापित की गईं, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। जिले के कोंडागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल और बड़ेराजपुर जनपद पंचायतों के दूरस्थ गांवों में भी ग्रामीणों ने निःसंकोच आवेदन जमा किए।
सुशासन तिहार के तहत जिले के ग्राम भीरागांव में लगाए गए शिविर में अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंची श्रीमती उमालता देवांगन ने बताया कि वे पानी की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत की हैं और सुशासन तिहार में उनकी समस्याओं का समाधान होगा। गांव की ही श्रीमती सरिता नेताम ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए और श्रीमती ईश्वरी देवांगन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान के लिए आवेदन लिखकर समाधान पेटी में जमा किए।






