रायपुर:”प्रोजेक्ट छांव”–शासकीय कर्मचारियों एवं परिवारजनों के स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान की नई परंपरा की शुरुआत”की गई।
इनडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में राजस्व विभाग के 792 अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वजनों ने स्वास्थ्य जांच कराया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा शासकीय अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा में व्यस्त रहते हैं, इसलिए वे स्वयं और अपने परिवार के स्वास्थ्य की जाँच नहीं करवा पाते। इसलिए प्रोजेक्ट छांव के तहत स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ किया गया है।








