रायपुर:डा विजय गुप्ता मुन्ना के छठवें काव्य संग्रह का लोकार्पण कार्यक्रम ज्येष्ठ नागरिक संघ के भवन आशीर्वाद हाल में अति गरिमाशाली रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्ग नगर निगम महापौर अलका बाघमार ने काव्य संग्रह कार्यक्रम में पूरा मूल्यवान समय समर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे गिरीश पंकज, विशेष अतिथि सुधीर शर्मा, विशेष अतिथि चिरंजीव जैन, छंद कथा_समय यथा संग्रह के समीक्षक शिवनाथ शुक्ल, एवं कवि डॉ विजय गुप्ता जी द्वारा सरस्वती पूजन वंदन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
विषय प्रवर्तक एवं मंच संचालक सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान काल के विभिन्न क्षेत्रों के लोग, आसपास की वस्तुएं तथा वातावरण का सकारात्मक प्रभाव संस्कृति और समाज के उत्थान की दिशा में काव्य रचनाएं करने में डा विजय गुप्ता की विशेष शैली है। छंद कथा_ समय यथा काव्य संग्रह में सभी कविताएं छंद बद्ध हैं। जिनमें मुक्तक, कुंडलियां, मुक्तामणि छंद, घनाक्षरी छंद समाहित हैं।
कवि डॉ विजय गुप्ता का जीवन परिचय प्रफुल्ल संचेती द्वारा रोचक स्वरूप में दिया गया। डा विजय गुप्ता के गुरुजी स्वामी यज्ञानंद ब्रम्हचारी जी के आशीर्वचन पश्चात कवि विजय गुप्ता ने अपनी कुछ काव्य प्रस्तुतियों से जन समुदाय को छंद बद्ध रचनाओं से स्तंभित किया।

ब्रेकिंग
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को
- वंदे मातरम् मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री
- भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
- 26 सितंबर से छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का मेगा आयोजन






