रायपुर:राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया। श्री डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी को कॉन्क्लेव की दिखाई झलक, सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर दी बधाई
- राज्यपाल से वित्त मंत्री ने सौजन्य भेंट की
- कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत
- ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी, कार्टून कार्यशाला
- राज्य में लक्ष्य का 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण








