
दिल्ली:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा “वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए तत्काल टिकटिंग को और अधिक सुलभ बनाया गया है।”
1 जुलाई 2025 से IRCTC-वेबसाइट/ऐप के माध्यम से तत्काल बुकिंग केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं के लिए ही अनुमत है। 15 जुलाई 2025 से OTP आधारित आधार सत्यापन। PRS काउंटर/अधिकृत एजेंटों (YTSK) पर तत्काल बुकिंग के लिए बुकिंग करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर OTP सत्यापन भेजना आवश्यक होगा। अधिकृत एजेंट खुलने के पहले 30 मिनट में तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते।








