दुर्ग:पॉवर जिम, भिलाई के सदस्यों सहित अनेकों खिलाड़ियों द्वारा बहुत समय से वेटलिफ्टिंग अभ्यास के लिए वेटलिफ्टिंग सेट की मांग को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पॉवर लिफ्टर एवं बॉडी बिल्डर कृष्णा साहू ने अपने व्यक्तिगत खर्च से राष्ट्रीय स्तर का नया वेटलिफ्टिंग बार्बल सेट उपलब्ध कराया है। वर्ष 2006 से निरंतर पॉवर जिम, सेक्टर-6, भिलाई में पॉवर लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग खेल तथा फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है और अब इसी कड़ी में वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें कि युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत देश का नाम रोशन कर सकेंगे ।
आह 5 जून को पॉवर जिम, सेक्टर-6, भिलाई में संध्या 3:30 बजे नए वेट लिफ्टिंग सेट (New Weightlifting set) का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया जाएगा ।उदघाटन अवसर पर जी सुरेश पिल्ले (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एवं चेयरमैन राष्ट्रीय पंजा कुश्ती संघ)राजेंद्र सिंह यादव (राष्ट्रीय वेटलिफ्टर / पावरलिफ्टर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीजीपीएलए),बुधराम सारंग (राष्ट्रीय वेटलिफ्टर, विक्रम एवं वीर हनुमान सिंह खेल अवार्डी), अजयदीप सारंग (अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर, कौशल यादव, राजीव पांडे, एवं गुंडाधुर खेल अवार्डी), राजेश जंघेल (महासचिव, छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ), सहित प्रदेश भर के वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी एवं पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे ।








