कांकेर:राज्यपाल रमेन डेका ने आज कृषि विज्ञान केंद्र में गौशाला का लोकार्पण किया तत्पश्चात उन्होंने महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए स्व-सहायता समूह के महिलाओं ने अपने समूह के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। इसी तरह मेहनत से कार्य करें और आगे बढ़ें। उन्होंने बकरी पालन को लाभकारी बताते हुए इस कार्य को बढ़ावा देने की बात कही।

ब्रेकिंग
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना
- राष्ट्रपति से राज्यपाल ने की सौजन्य भेंट
- सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
- अदाणी दिवस पर पीईकेबी एवं पीसीबी खदान क्षेत्रों में रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
- छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज को तोषपाल ने दिए रिकॉर्ड एक करोड़ रुपये का दान









