
रायपुर:अंतराष्ट्रीय जूडो महासंघ (इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन) के द्वारा उज़्बेकिस्तान के तस्कीन शहर में उज़्बेकिस्तान जूडो संघ द्वारा एशिया कप जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 मई तक किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोंडागांव जिले की कुमारी रंजीता कुरेटी -52 kg वजन वर्ग में कैडेट वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष एवँ प्रदेश जूडो संघ के संयुक्त सचिव अनीस मेमन ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई की स्पोर्ट्स ऑफिसर, राष्ट्रीय जूडो चैंपियन, ब्लेक बेल्ट 3rd डॉन और अन्तराष्ट्रीय निर्णायक सुश्री किरण शर्मा भी उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने उज़्बेकिस्तान रवाना हो गई है।








