रायपुर:राजधानी की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ ‘टीम प्रहरी’ का एक्शन जारी है।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर तेलघानीनाका चौक के समीप शराब दुकान के अवैध अहाता केन्द्र तथा तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे अभियान चलाकर सड़क पर से अवैध ठेलों को हटाने की कार्रवाई की गई।