रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छुईखदान विकासखंड दुरस्थ वनांचल ग्राम बकरकट्टा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दूर से लोग अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। बकरकट्टा कलस्टर से कुल 6485 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मांग संबंधी 6435 आवेदन और शिकायत से संबंधित 50 आवेदन मिले। जिसमें 6307 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा चुका है।
इस अवसर पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श) प्रेम कुमार पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा बारी बारी से योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।







