
रायपुर: .विवेकानंद महाविद्यालय व विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “रिसर्च मेथोडोलॉजी एण्ड इम्प्लीमेंटेशन आफ स्टैटिकल टूल्स ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 7 व 8 मई को किया जा रहा है। विवेकानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन 7 मई बुधवार को सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. शैलेंद्र कुमार पटेल (कुल सचिव पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के बाद प्रथम दिवस विषय विशेषज्ञ प्रो. राजीव चौधरी( प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) शोध प्रविधि और स्टैटिकल टूल्स विषय पर जानकारी देंगे। कार्यशाला में दोनों महाविद्यालय के प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।









