रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर सड़कों से गिरे पेड़ एवं टूटे तार हटाए जा रहे हैं।शहर में आए आंधी-तूफान को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने तथा आमजनों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश की परिपालन में एक्सप्रेस-वे में पंडरी के पास गिरे बिजली पोल को तत्काल हटाया गया।समता कॉलोनी में बिजली के तारों में पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ की शाखाओं को हटाया गया।ग्राम तुलसी में पेड़ गिरने से एक मकान को क्षति पहुंची, जिसका अवलोकन कर प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाई जा रही है।ग्राम जोता रोड तिल्दा में पेड़ और बिजली के तार गिर गए थे जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई।खरोरा-तिल्दा मार्ग पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिर गया था, जिसे हटाया गया।नगर पंचायत समोदा में पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, जिसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर गिरे पेड़ों को भी हटाया गया।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
- विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय: विष्णु प्रसाद वर्मा
- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा है विशेष सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान
- विशेष लेख:छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार :छगन लाल लोन्हारे
- हसदेव बांगो परियोजना- बैराज गेटों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए 3.83 करोड़ रूपए की स्वीकृति






