रायपुर:सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण करते हुए बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम तेलसरा की महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60-60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता से महिला समूह अब बर्तन बैंक, टेंट व्यवसाय और दोना-पत्तल निर्माण जैसी गतिविधियों की शुरुआत करेंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत दी गई इस सहायता से महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। ग्राम तेलसरा की संतोषी माता समूह की अध्यक्ष सीमा सूर्यवंशी ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग समूह के टेंट व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले गांव में सार्वजनिक आयोजनों के लिए बर्तन और टेंट की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब गांव में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।






